
Oplus_131072
रायपुर:महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक पोषण माह के अंतर्गत पूरे प्रदेश में पोषण जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान की शुरुआत की गई है।
अभियान के माध्यम से मुनगा के पोषण एवं स्वास्थ्य लाभों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा और इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए पोषण जागरूकता रथ को रवाना किया गया।









