
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की प्राथमिकता के अनुरूप उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने बिलासपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रदेश के 845 खिलाड़ियों और 150+ ऑफिशियल्स ने प्रतियोगिता में भाग लिया। 3,800 अंकों के साथ बिलासपुर संभाग ओवरऑल चैंपियन बना।राज्य सरकार ने खेलों के विकास के लिए मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष योजना में ₹100 करोड़ का प्रावधान किया है।









