बेमेतरा:ग्राम बहेरा, बेरला में महान संत एवं समाज सुधारक राजा गुरु बालकदास जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ समारोह का आयोजन किया गया। जयंती समारोह में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी शामिल हुए और गुरु बालकदास जी को नमन करते हुए उनके आदर्शों एवं विचारों को स्मरण किया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने राजा गुरु बालकदास जी के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में भक्तिमय एवं सामाजिक वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं समाज के लोग समारोह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर योगेश तिवारी ने कहा कि राजा गुरु बालकदास जी का जीवन समाज को सत्य, समानता, सद्भाव और एकता का मार्ग दिखाने वाला रहा है।
उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों और भेदभाव को दूर करने तथा लोगों को संगठित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों और संतों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल उनके जन्मदिवस को याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना भी है। समाज को शिक्षा, संस्कार, आपसी भाईचारे और एकता के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। योगेश तिवारी ने कहा कि राजा गुरु बालकदास जी ने समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के सम्मान और अधिकार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उनका जीवन हमें आत्मसम्मान, सामाजिक एकता और मानवता की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जयंती समारोह के दौरान समाजजनों ने गुरु बालकदास जी के बताए मार्ग पर चलने, आपसी प्रेम एवं भाईचारे को मजबूत करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। ग्राम बहेरा में आयोजित यह जयंती समारोह श्रद्धा, सामाजिक एकता और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणादायी अवसर बना। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राजा गुरु बालकदास जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को सदैव याद रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शामिल हुए ग्राम पंचायत उप सरपंच गंगा बाई,उतम भारती अध्यक्ष,जगदीस कूरे मंडल अध्यक्ष बेरला,पंचराम भारती,रामसेवक,रंजीत ,समिति से सदस्य गण,कृष्णा पुरेना,तुलसीदास महिलांग,नरोत्तम राम साहू,आनंद बंजारे एवं ग्रामीण शामिल हुए।







