
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन और राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर ग्रामीण अंचलों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था और रात्रिकालीन सुरक्षा के लिए ₹2.06 करोड़ की हाई मास्ट लाइट योजना को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना के तहत कुल 43 गांवों के प्रमुख चौराहों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी।
साथ ही तिल्दा और सिमगा विकासखंड के अंतर्गत आने वाली 15 -15 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक के लिए 5-5 नग हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। इससे रात के समय आवागमन सुगम होगा, सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ेगी सुरक्षा और ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं के साथ-साथ गांवों की सुंदरता में भी होगा विस्तार।
सुशासन सरकार गांव-गांव विकास की रोशनी पहुंचाकर सुरक्षित, सुविधायुक्त और सशक्त ग्रामीण छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार कर रही है।








