
रायपुर:छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के पचीरा (पचइरा/नयनपुर) क्षेत्र में स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। यहां विराजमान प्राचीन शिवलिंग भक्तों के लिए विशेष श्रद्धा का प्रतीक है।
सावन और महाशिवरात्रि जैसे पावन अवसरों पर यहां दूर-दूर से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।






