
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 108 उत्कृष्ट शिक्षकों को शिक्षा दूत एवं ज्ञानदीप पुरस्कार से सम्मानित किया।
अपने गुरुजनों का सम्मान कर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और गुरु से मिले ज्ञान-संस्कारों को जीवन की अमूल्य पूंजी बताया।
साथ ही कवर्धा विधानसभा के 84 स्कूलों में स्मार्ट क्लास, 7,500 स्कूलों में बालिका शौचालय और मेडिकल कॉलेज में 50 सीटों पर पढ़ाई शुरू होने की जानकारी साझा की।








