
बेमेतरा: सुरजपुराडीह, पंचायत टकसींवा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन किया गया।कोसरिया यादव समाज बेरला परिक्षेत्र के माध्यम से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा किसान नेता ,सर्व सनातन संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।

जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में नजर आया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा। ग्रामीणों एवं समाज के लोगों ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर योगेश तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके संदेश को याद करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मानव जीवन को धर्म, सत्य, कर्म, प्रेम और कर्तव्य का मार्ग दिखाया। श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण ने हमें कर्म करते रहने और फल की चिंता न करने का संदेश दिया, जो आज भी प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी केवल भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म की विजय, सत्य की शक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश देने वाला पावन पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर हम समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और एकता को मजबूत कर सकते हैं। योगेश तिवारी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं और संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों में समाज की सामूहिक सहभागिता से आपसी प्रेम और सामाजिक एकता को मजबूती मिलती है। उन्होंने आयोजन के लिए समस्त ग्रामवासियों एवं कोसरिया यादव समाज बेरला परिक्षेत्र को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर जन्माष्टमी पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों एवं युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया तथा अपने परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। ग्राम सुरजपुराडीह में आयोजित यह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव आस्था, भक्ति, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर संगम बना। पूरे आयोजन में शामिल हुए ग्राम पंचायत टक्सीवा सरपंच ज्योति खेमराज साहू,राजेंद्र निर्मलकर उपसरपंच, गुनु राम साहू, चन्द्रकांत साहू परेशनी साहू,कीर्ति पटेल,कृष्ण बाजारे पांच प्रतिनिधि,समस्त पांच गण मनहरण यादव परिक्षेत्र अध्यक्ष, तिलक राय साहू,गंगा राय यादव,गंगाधर साहू,बलिराम साहू,रति राम ,गणेश ,रोहन साहू, उभेराम साहू,रणजीत यादव,रोहित यादव,धनराज यादव,अशोक यादव,बल्लू दिवार,भोजराम साहू,एवं ग्ग्रामवासियों एवं यादव समाज की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष और यादगार बना दिया।








