
रायपुर :. छत्तीसगढ़ी युवा विकास संगठन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह मुख्य अतिथि अनुज शर्मा (विधायक धरसीवा) एवं स्वामी इंदुभवानंद जी महाराज (प्रमुख शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर )के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अनुज शर्मा ने कहा कि प्रत्येक ब्राह्मण मेधावी होता है ।प्रतिभा को पहचान कर उसे तराशने की आवश्यकता होती है ।विगत लगभग 40 वर्षों से ज्ञानेश शर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सामाजिक कार्य एवं समाज के लिए भवन आदि का निर्माण बचपन से देखते आ रहे हैं। आज इन सब के प्रयास से प्लेटफार्म तैयार हुआ है, जहां से ब्राह्मण समाज के विकास का कार्य किया जा सकता है,और आवश्यक भी है क्योंकि आज ब्राह्मण समाज में जो असुरक्षा की भावना है ,उसका जवाब ब्राह्मण समाज का प्रतिभा ही दे सकता है ।इस अवसर पर अनुज शर्मा ने छात्रवृत्ति के लिए एक लाख पचास हजार दान राशि की घोषणा करने के साथ ब्राह्मण समाज के जो बच्चे 12वीं व 10वीं में प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करेंगे ,उन्हें 5000, 3000 और ₹2000 प्रत्येक वर्ष देने की घोषणा किया। इसके पूर्व स्वामी इंदुभवानंद महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि दान देना बहुत बड़ा यज्ञ है। कहा गया है ,कि 100 हाथ से इकट्ठा करें और हजार हाथ से दान देना चाहिए। दूसरों की कल्याण की भावना मनुष्य होने की निशानी है। दूसरों का कल्याण करने के लिए कार्य करने की पात्रता हो तो दान देने वाले मिल जाते हैं ।विप्र समाज इसी प्रकार समाज कल्याण का कार्य निरंतर करता रहे, ताकि ब्राह्मण समाज का विकास हो सके। ताकि प्रत्येक ब्राह्मण धर्म के संरक्षण में हमेशा आगे खड़ा रहे। इसके पूर्व विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने अपने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए दान देने वाले दानदाताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि तोषपाल उपाध्याय एवं पुत्री कुमारी निवेदिता उपाध्याय ने श्रीमती सुधा उपाध्याय की स्मृति में एक करोड़ का दान दिया है। इस उदारता के लिए शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सामाजिक अभिनंदन किया गया। दानदाताओं ने लगभग एक करोड़ 15 लाख का दान दिया है। इस राशि से प्राप्त ब्याज से छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य निर्माण के लिए शुभकामनाएं देता है। तोषपाल उपाध्याय द्वारा एक करोड़ का दान देना हम सबको प्रेरित करता है कि सामाजिक कार्य और अधिक समर्पण के साथ निरंतर किया जाना चाहिए। इस अवसर पर 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संध्या शुक्ला ने 12वीं में 97% लाने वाली कु.शौया शर्मा को ₹5000 की राशि उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रदान किया। इसके उपरांत ब्राह्मण समाज के 70 विद्यार्थियों को लगभग 7 लाख रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान किया गया। समारोह का सफल संचालन विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने किया ।अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उमाकांत शर्मा,विप्र शक्ति महिला संगठन की अध्यक्ष सरिता शर्मा, युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, हर्षित शर्मा,संजय दीवान, नटराज शर्मा, प्रदीप तिवारी ,सुरेंद्र शुक्ला, अशोक दीवान ,अनिल तिवारी ,दिनेश शर्मा ,रत्ना मिश्रा ,प्रीति मिश्रा, प्रकाश तिवारी सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।














