
रायपुर :जगद्गुरु श्री शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर यति प्रवर दंडी स्वामी डॉ. इंदुभवानंद तीर्थ महाराज जी का द्वितीय चातुर्मास व्रत अनुष्ठानमहामहोत्सव बड़ी धूमधाम से प्रारंभ हुआ ।
गुरु पूर्णिमा पर महामहोत्सव का प्रातः काल 6:00 बजे मंगल आरती से शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात सिद्धेश्वर महादेव का अभिषेक, भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुंदरी ललिता प्रेमांबा महारानी की श्रृंगार आरती किया गया ।
गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वामी डॉ इंदु भवानंद जी महाराज ने चातुर्मास व्रताअनुष्ठान का संकल्प लेते हुए केला, सेवफल, अनानास, एवं अक्षत से अर्चन कर व्यास पूजा एवं गुरु पूजा संपन्न किया।
पूज्य महाराज श्री ने गुरु महामहोत्सव के पावन अवसर पर अपने संबोधन में गुरु की महिमा पर व्याख्यान दिया । इस कार्यक्रम में गुरु परिवार से जुड़े पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, मोतीलाल साहू, विधायक नंदे साहू , अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण एम एल पांडेय ,डीपी तिवारी, ज्ञानेश शर्मा , योगेश तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता, भागीरथी पांडेय , उप सरपंच बोरियाकला भरत साहू, खिलावन साहू , राधे साहू, गंगाराम साहू, कन्हैया साहू, यादराम साहू ,नंदकिशोर देवांगन, डीडी अग्रवाल , राजू भोसले सिमगा, महेंद्र वर्मा बलोदा बाजार, डॉ. जी एस चौहान एवं अनिल पांडेय सहित गुरु परिवार से जुड़े आसपास के श्रद्धालु जन उपस्थित रहे। महामहोत्सव का आचार्य धर्मेंद्र जी द्वारा संचालन किया गया। उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नरसिंह चंद्राकर ने सहयोग के लिए सबको धन्यवाद दिया। महोत्सव के अंत में श्रद्धालुभक्तों ने भोग भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया ।








