
रायपुर:श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कल 29 जुलाई को परम पूज्य १००८ यतिप्रवर दण्डी स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के पावन सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महामहोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जायेगा।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कल 29 जुलाई को महामहोत्सव में प्रातः काल ६ बजे मंगला आरती,८:३० भगवान सिद्धेश्वर महादेव का अभिषेक,१० बजे भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी की श्रंगार आरती,१०:४५ से गुरु मंडल व्यास पूजन एवं परम पूज्य १००८ यतिप्रवर दण्डी स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज का चातुर्मास्य व्रतानुष्ठान संकल्प,११:१५ से श्री चक्र अर्चन विविध द्रव्यों से
१२:१५ श्री गुरु पादुका पूजन,१ बजे से भोग भंडारा आयोजित किया जाएगा।आश्रम परिवार से जुड़े श्रद्धालु भक्त गण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।








