
रायपुर:ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी मल्हार के लिए बुधवार का दिन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बन गया। यहां छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की 629वीं शाखा तथा बिलासपुर जिले की 37वीं शाखा का शुभारंभ किया गया। नई शाखा खुलने से अब मल्हार और आसपास के गांवों के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूसरे शहरों या कस्बों का रुख नहीं करना पड़ेगा। किसानों, महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, छोटे व्यापारियों और आम ग्रामीणों को बचत, ऋण, सरकारी योजनाओं की राशि, पेंशन तथा डिजिटल बैंकिंग जैसी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।










