
रायपुर:संभाजी नगर, महाराष्ट्र में चल रही मास्टर्स (वेटेरन) पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 66 किलो वर्ग में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी अखिलेश पांडेय ने
स्क्वाट में 110 kg,
बेंचप्रेस 80 kg
डेडलिफ्ट में 140 kg
टोटल 330 kg लिफ्ट कर तीनो इवेंट में कास्य पदक जीत कर छत्तीसगढ़ को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है ।
अखिलेश पांडेय इससे पूर्व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर हमारे छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया है, इन्हे मास्टर्स वर्ग का स्ट्रॉंग मेन ऑफ़ छत्तीसगढ़ खिताब से नवाज़ा जा चुका है ।
आगामी विभिन्न वजन में छत्तीसगढ़ टीम में शामिल पुरुष खिलाड़ियों डॉ विकास अग्रवाल, मुन्नू स्वामी, नश्कर टंडन, आरके पांडेय, राज वासनिक, महिला खिलाड़ी डॉ रूपिया अग्रवाल, पद्मिनी शर्मा से पदक जीतने की पूरी संभावना है ।
उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन अंतराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भाग लेने हेतु भारतीय टीम में होगी ।यह जानकारी छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव कृष्णा साहू एवं अध्यक्ष कैलाश जैन बरमेचा ने संयुक्त रूप से दी है ।









