
रायपुर:BSNL/MTNLके लगभग सभी पेंशनभोगी संघ केंद्र सरकार के गंदे हथकंडों का पर्दाफाश करने के लिए एक जुट होकर आज प्रदर्शन किया।
केंद्र सरकार ने पेंशनभोगियों पर नवीनतम हमला करते हुए 1 जनवरी 2026 से देय आईडीए/डी आर को फ्रिज कर दिया है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में वृद्धि होने पर बढ़ी हुई दरों पर महंगाई भत्ता/ दर भत्ता का भुगतान कर्मचारीयों /पेंशन भोगियों का मेहनत से अर्जित अधिकार है। 27 फरवरी 2026 को डीपीई द्वारा आई डीए/डी आर के भुगतान के संबंध में जारी आदेश के बावजूद सरकार इसे सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लाभ हानि से जोड़ रहा है। जो कि गलत है। इसके अतिरिक्त 1 जनवरी 2017 से प्रभावित पेंशन संशोधन को केंद्र सरकार तुच्छ आधारों पर अस्वीकार कर दिया है।
इन्हीं के विरोध मे आज अखिल भारतीय बीएसएनएल/ एमटीएनएल पेंशन भोगी संघों की 12 संघों द्वारा भोजन अवकाश के दौरान एक दिवसीय प्रदर्शन का आयोजन कर विरोध प्रकट किया गया।
इस प्रदर्शन में AUAB/ NCCPA/ FCPA के साथियों ने भाग लिया। प्रदर्शन में उपस्थित साथियों को साथी धर्मराज महापात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया इंसोरेंस ने संबोधित किया। साथी जे एन नस्कर परिमंडल सचिव एआईबीडीपीए,छत्तीसगढ़ परिमंडल रायपुर ने वेदांता पावर प्लांट सक्ति जिला, सिंघीतराई छत्तीसगढ़ में हुए भीषण हादसा में दिवंगत मजदूर साथियों को श्रद्धांजलि देकर एवं दिवंगतों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर 1 मिनट मौन धारण के पश्चात् धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।









