
रायपुर:राजधानी के डूमरतराई स्थित पराम्बा भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का 20वां पाटोत्सव महोत्सव 23अप्रैल को मनाया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा पाटोत्सव के पूर्व चल समारोह 19 अप्रैल को प्रारंभ होगा। तैयारियों को लेकर यतिप्रवर दण्डी स्वामी श्री इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के सानिध्य में “”अति आवश्यक बैठक ” कल 17 अप्रैल सायं काल 4 बजे से आहूत की गई है। बैठक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुभक्त गण शामिल होंगे।










