दुर्ग:। क्रीड़ा भारती दुर्ग डिस्ट्रक्ट पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन, दुर्ग और छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में बीआईटी कॉलेज आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता में एचटीसी कंपनी के डायरेक्टर और सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह शामिल हुए।
इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह छोटू ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।राजेंद्र सिंह यादव ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ किया।उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के दौरान पूर्ण एकाग्रता, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रदर्शन करने तथा अपने राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई और
महिला एवं पुरुष) 14 दिसम्बर 2025,
शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, पैरा ओलंपिक प्रकोष्ठ क्रीड़ा भारती के प्रदेश संयोजक राजेंद्र पाध्ये, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संयोजक राजेंद्र सिंह यादव, छत्तीसगढ़ पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तुलसी सोनी, पावर लिफ्टिंग इंडिया के कोषाध्यक्ष एवं महासचिव कृष्ण साहू, नशकर टंडन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। इसके अलावा सर्व समाज कल्याण समिति के पदाधिकारी मलकीत सिंह, जोगा राव, अनिल चौधरी, निर्मल सिंह निम्मे, शाहनवाज कुरैशी, रमन राव, इंद्रजीत सिंह चिंटू, वाजिद अंसारी, रमन सारथी, गुरप्रीत सिंह, पंकज शर्मा और सोम सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।










