रायपुर :सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 23, 24 एवं 25 दिसंबर को आयोजित होने जा रहे सांसद खेल महोत्सव के मेगा फाइनल एवं भव्य समापन समारोह की तैयारियों को लेकर आज विभिन्न खेल संघों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर खिलाड़ियों की सुविधा, सुरक्षा, पारदर्शिता तथा आयोजन से जुड़े जरूरी दिशा निर्देश दिए।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा सांसद खेल महोत्सव जनभागीदारी, समन्वय और सामूहिक प्रयास का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रहा है।जिसमें सभी खेल संघों, सामाजिक संगठनों एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका सराहनीय है।
बैठक में प्रमुख रूप से कैलाश मुरारका,डॉ. अतुल शुक्ला, संजय शर्मा, डॉ. मेघेश तिवारी,विजय अग्रवाल,नीता डूमरे, मो. अकरम, मुश्ताक अली,गजेंद्र पाण्डे,अजय साहू सहित विभिन्न खेल संघों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे।











