बेमेतरा: ग्राम टकसीवा में रविवार को कोसरिया यादव समाज, बेरला परिक्षेत्र के तत्वावधान में सामाजिक सम्मेलन का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी का समाजजनों द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंटकर गरिमामय सम्मान किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। मुख्य अतिथि श्री तिवारी ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में पुष्प अर्पित कर समाजजनों को शुभकामनाएँ दीं।
अपने उद्बोधन में श्री तिवारी ने कहा कि “समाज गंगा का जीवन धर्म, नीति और आदर्शों की अमूल्य धरोहर है। उनके उपदेश समाज में एकता, भाईचारे और धर्म रक्षा की प्रेरणा देते हैं। ऐसे सामूहिक आयोजन समाज की संस्कृति को जीवित रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं।” उन्होंने यादव समाज को गौवंश का सच्चा रक्षक बताते हुए समाज में संगठन और एकता की आवश्यकता पर बल दिया।
सम्मेलन में समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मंच पर श्री मनरहण यादव (अध्यक्ष, बेरला), श्रीमती ज्योति खेमराज साहू (सरपंच), राजेश निर्मलकर (उप सरपंच), अश्वनी यादव, श्यामू यादव, रोहित यादव, कृष्ण बंजारे, गुन्नू राम साहू, संतोष निर्मलकर, रविंद्र यादव, संतोष यादव, डोमन यादव, तिलक राम साहू, जगदीश प्रसाद कुर्रे, भागवत यादव, धानु यादव एवं गजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।योगेश तिवारी ने कहा ग्रामीणों की भारी उपस्थिति ने सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाया। कार्यक्रम का वातावरण सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समृद्धि और भाईचारे का प्रतीक बनकर सभी के मन को छू गया।









