रायपुर:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 2 अगस्त को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों को 20वीं किश्त की राशि वेबकास्ट के माध्यम से जारी करेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सहयोग से राजधानी रायपुर स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी सभागार में सवेरे 10 बजे से प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू विशेष अतिथि होंगे। कार्यक्रम के अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम करेंगे।

ब्रेकिंग
- 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण-पत्र देकर कराया जा रहा विद्यालय प्रवेश
- पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में वन अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका-राज्यपाल
- भिक्षावृत्ति और सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों की पहचान व पुनर्वास पर फोकस
- वैज्ञानिक खेती की ओर बढ़ते कदम, नैनो उर्वरकों से सुधरी फसल की गुणवत्ता
- उसपारी बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.69 करोड़ रूपए स्वीकृत







