
रायपुर:भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से आज भारत एक इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति के दौर से गुजर रहा है। 23 शहरों में 1000+ किमी मेट्रो नेटवर्क से शहरी गतिशीलता को प्रोत्साहन,अटल टनल और चिनाब ब्रिज जैसे इंजीनियरिंग चमत्कारों से भारत ने नए मानक स्थापित किए।राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा 2014 में ₹1,941 करोड़ से 2024 में ₹23,662 करोड़ तक, भारत के रक्षा निर्यात में 1,100% से अधिक की वृद्धि हुई है। सरकार की नीतियों से भारत को वैश्विक स्तर पर निर्यात में अग्रणी स्थान मिल रहा है और आत्मनिर्भर भारत से राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिल रही है।








