
रायपुर:अतिवृष्टि और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।आम नागरिक आपात स्थिति में दूरभाष क्रमांक 0771-2413233 पर संपर्क कर सकते हैं।नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सतत रूप से कार्य करेगा। जिला प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल बाढ़ नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें, ताकि समय रहते राहत और सहायता पहुंचाई जा सके।










