रायपुर: राजधानी के डूमरतराई स्थित पराम्बा भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का 21 वां पाटोत्सव महोत्सव 23 अप्रैल को मनाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा पाटोत्सव के पूर्व 19 अप्रैल से प्रारंभ चल समारोह में राजधानी के प्रमुख मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई।
यतिप्रवर दण्डी स्वामी इंसुभवा नंद महाराज प्रमुख रूप से शामिल थे।
आदि शंकराचार्य एवं ब्रह्मलीन धर्म सम्राट ज्योतिषपीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर श्रीमद् जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से 20 वर्ष पूर्ण पूर्ण होने पर भगवती राज राजेश्वरी महात्रिपुर सुंदरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी का रायपुर नगर में प्रथम आगमन पर भक्तों में उत्साह और भक्ति देखते ही बन रहा है ।परम पूज्य 108 यति प्रवर दंडी स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ जी महाराज प्रमुख श्री जगतगुरु शंकराचार्य आश्रम बोरियाकला रायपुर के नेतृत्व में भक्तों का समूह नाचते गाते बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए सर्वप्रथम भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुंदरी ललिता प्रेमाम्बा महारानी तात्यापारा में भक्त भूपेंद्र शर्मा,बेमता वाले के निवास स्थान पर विराजमान रही।
इसके उपरांत नगर भ्रमण के दौरान ब्राह्मणपारा में डॉ.मेघेश तिवारी,मुकुट नगर में विजय पाण्डेय, वीरेन्द्र शर्मा, अनिमेष शर्मा, लाखे नगर में प्रमोद शर्मा,लिली चौक में राजू दुबे,उमाकांत शर्मा सहित अनेक भक्तों ने अपने-अपने निवास स्थान पर माता की पूजा अर्चना और आरती उतार कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।इस प्रकार नगर भ्रमण करते हुए माता रानी श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम बोरिया कला मैं विराजमान होकर भक्तों को दर्शन और आशीर्वाद देगी।
23 अप्रैल को पाटोत्सव पर भव्य समारोह होगा।इस अवसर पर डी पी तिवारी, मिश्री लाल पाण्डेय, ज्ञानेश शर्मा, सुभाष तिवारी,प्रो.ध्रुव पाण्डेय,संजय पाण्डेय, डॉ विवेक शर्मा,मनीष तिवारी, सूरज श्रेया शर्मा शर्मा,प्रार्थना ,प्रबुद्ध तिवारी,आशीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल थे।











