नई दिल्ली :बेमेतरा के लोकप्रिय भाजपा किसान नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, सर्व हिन्दू सनातन संगठन योगेश तिवारी ने आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मंडाविया से उनके निज निवास पर सौजन्य भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा में सतत सफलता की कामना की।इस मुलाकात के दौरान श्री तिवारी ने छत्तीसगढ़ विशेषकर बेमेतरा जिले की विकास योजनाओं एवं किसान हितों से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं भी कीं, और केंद्रीय मंत्री को जल्द ही छत्तीसगढ़ आने का विनम्र आमंत्रण भी दिया।योगेश तिवारी की यह सौजन्य भेंट ना केवल आत्मीयता का प्रतीक थी, बल्कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और किसान वर्ग की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का प्रयास भी।इस अवसर पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक भी उपस्थित थे।








