रायपुर:खाना पकाने का शौक वैसे तो महिलाओं को होता है, किन्तु आज के दौर में पाककला के क्षेत्र में पुरूष भी आगे बढ़कर रूचि दिखा रहे हैं। जिले के ऐसे ही युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने, उन्हें रोजगार और स्व रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की पहल पर प्रोजेक्ट युवा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत युवाओं को उनकी रूचि के अनुसार व्यवसाय में प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें। जिले के लाईवलीहुड कॉलेज में भी युवाओं को पाककला में दक्ष किया जा रहा है। कुकिंग-बेकिंग की ट्रेनिक मे न केवल युवतियां बल्कि युवक भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। यहां 30 युवतियां और 4 युवक खाना बनाने का प्रशिक्षण लेकर अपना हुनर को तराश रहे हैं। एक माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में फास्टफूड, चायनीज, स्वीटस्, मेनकोर्स और बेकिंग से बनने वाली लगभग 150 पकवानों को बनाने के तरीके को बारिकी से समझाया जा रहा है।

ब्रेकिंग
- समाधान केवल बारिश के बाद राहत कार्य नहीं, बल्कि बारिश से पहले प्रभावी तैयारी है:ज्ञानेश शर्मा
- धर्मान्तरण और घुसपैठ देश की सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा– अश्विनी उपाध्याय
- माँ भद्रकाली जिला मानस संघ की हुई, महत्वपूर्ण बैठक
- वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा हुए, सम्मानित
- जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए, त्वरित निराकरण के निर्देश







