रायपुर :सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय धनंजय पटेल और 28 वर्षीय हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान अनमोल है। सड़क पर वाहन चलाते समय दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर में गंभीर चोटों से बचाता है। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाना न केवल यातायात नियमों का पालन है, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

ब्रेकिंग
- बृजमोहन अग्रवाल गुलमर्ग में रसायन एवं उर्वरक संबंधी संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे में
- जनसहभागिता से गूंजा बलौदाबाजार
- झारा शिल्प और बेलमेटल उत्पाद रहे आकर्षण का केंद्र
- 30 दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य होने की संभावना
- जनजातीय गरिमा उत्सव शिविरों से पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिली बड़ी राहत









