
रायपुर:छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को पात्र नागरिकों तक पहुँचाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड में सुशासन तिहार के दूसरे चरण में श्रम विभाग को प्राप्त 264 आवेदनों में से अब तक 73 का निराकरण कर लिया गया है।
ग्राम रोकेल निवासी लक्ष्मी ने अपनी पुत्री कु. ममता के लिए मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सुरक्षा योजना के अंतर्गत लंबित सहायता राशि के संबंध में आवेदन दिया था। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर श्रम विभाग द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ममता को 20,000 रुपए की राशि आरटीजीएस के माध्यम से प्रदान की गई। इस पर लक्ष्मी ने शासन-प्रशासन और श्रम विभाग का आभार व्यक्त किया।








