रायपुर:क्रूज़ शिप एक चलता-फिरता शहर होता है? यहां तक कि अस्पताल और जेल भी होती है!
1. क्रूज़ शिप सिर्फ घूमने की जगह नहीं, एक पूरा ‘तैरता हुआ शहर’ होता है।दुनिया के कुछ बड़े क्रूज़ शिप्स में 10,000 तक लोग एकसाथ रह सकते हैं इसमें मॉल, स्वीमिंग पूल, थिएटर, रेस्तरां, बार, लाइब्रेरी, गेम ज़ोन, जिम, डिस्को, यहां तक कि चर्च भी होते हैं
2. क्या होता है अगर कोई बीमार पड़ जाए?
क्रूज़ शिप पर फुल-फ्लेज्ड मेडिकल सेंटर होता है उसमें डॉक्टर, नर्स, ICU तक की सुविधा मौजूद रहती है
3. और अगर कोई क्राइम करे तो?
क्रूज़ शिप में मिनी जेल (Brig) भी होती है साथ ही सिक्योरिटी ऑफिसर और CCTV नेटवर्क ज़रूरत पड़ने पर अगले पोर्ट पर पुलिस के हवाले किया जाता है
4. बिजली, पानी और खाना – सब चलता है जहाज के अंदर! शिप पर बड़े-बड़े जनरेटर होते हैं जो पूरे शहर को बिजली देते हैं समुद्र के खारे पानी को मीठा बनाने की तकनीक भी होती है (Desalination) खाने के लिए हज़ारों किलो सब्जियां, मांस, दूध, बेकरी सामान पहले से लादा जाता है
5. क्रू मेंबर्स की ज़िंदगी कैसी होती है?
वे कई महीनों तक परिवार से दूर काम करते हैं उन्हें रहने, खाने और सैलरी की पूरी व्यवस्था मिलती है काम का समय फिक्स होता है, लेकिन छुट्टियां लिमिटेड होती हैं









