रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेतृत्व में शुरू किए गए सुशासन तिहार 2025 के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आज सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लॉक के दूरस्थ और बीहड़ गांवों में पहुंची। श्रीमती राजवाड़े ने ग्राम दूधो, बिलासपुर, भकुरा और माढ़र सहित कई पंचायतों में जन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अधिकारी जिम्मेदारी से कार्य करें, लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।







