रायपुर:आज राजधानी में आयोजित IBC24 शक्ति सम्मान समारोह 2025 में बॉलीवुड अभिनेत्री और पद्मश्री सम्मानित रवीना टंडन ने बेमेतरा जिला पंचायत के अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी को सम्मानित किया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश तिवारी भी उपस्थित थे।
सम्मानित होने पर कल्पना योगेश तिवारी ने कहा बयह क्षण मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का है, जो आप सभी के सहयोग, आशीर्वाद और समर्थन का परिणाम है।मैं IBC24 परिवार और रवीना टंडन जी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने मुझे इस सम्मान के लिए योग्य समझा।उन्होंने कहा यह सम्मान मुझे जनसेवा, समाजहित और विकास के पथ पर और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।










