उदयपुर:: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन ने शनिवार को महिला सम्मान समारोह का आयोजन ग्राम साल्ही में किया। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की सरगुजाजिले के उदयपुर विकासखण्ड में स्थित परसा ईस्ट केते बासन कोयला खदान के सामाजिक सहभागिता के तहत ग्राम साल्ही के खेल मैदान में वृहद स्तर पर समारोह का आयोजन किया गया।
आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सरगुजा,सूरजपुर, कोरबा, बिलासपुर,रायपुर इत्यादि जिलों की 500 से अधिक महिला शक्तियोंको आमंत्रित किया गया। “त्वरित कार्रवाई (Accelerate Action)” की थीम पर आयोजित इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्र केविधायक श्री राजेश अग्रवाल उपस्थित थे।
समारोह की शुरुआत में महिलाओं के लिए कई आकर्षक बचपन के खेल का आयोजन किया गया जैसे, गेंद से बाल्टी भरो, किस्मत का खेल, बोतल गिराओ इत्यादि ने सभी को उत्साह से भर दिया। यहां आई महिलाओं ने खेलों में भाग लेकर अपनी बचपन की यादों के ताजा होने की बात कही।
इसके साथ साथ विभिन्न जिलों से आमंत्रित स्वसहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए उत्पादों के स्टॉल भी समारोह का मुख्य आकर्षण रहे जिनमें कुल आठ स्वसहायता समूहों ने हिस्सा लिया। जिनमें जागृति स्व सहायता समूह-मांढर की कास्ट्यूम ज्वेलरी, आराधना स्व सहायता समूह-उदयपुर की मशरूम उत्पादन, जय माँ महामाया स्व सहायता समूह-उदयपुर की मिक्स नमकीन, सत्य साई महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति-टेकारी की बी वैक्स, फुट क्रीम, फुल पत्ती से बनी माला, कमला स्व सहायता समूह गुमगा की साबुन, प्रकृति स्व सहायता समूह-उदयपुर आचार, पापड़, मिक्स ऑयटम, महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति-परसा मसाला, सैनटरी पैड, दुग्ध डेयरी की स्टॉलों ने भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना।कार्यक्रम के अंत अदाणी फाउंडेशन के अशोक कुमार पंडा ने मुख्य अतिथी, महिला शक्तियों, मीडिया बंधुओं तथा सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप सहायता करने वाले व्यक्तियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।








