रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने ‘जन औषधि दिवस’ के अवसर पर राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी चौक स्थित जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का अवलोकन किया।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों पर सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां मिल रही है, इससे आम जनता, विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद लोग, जो महंगी दवाइयों के कारण उचित इलाज नहीं करा पाते थे, उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। उनके जीवन स्तर में सुधार के साथ ही घरेलू बचत को भी बढ़ावा मिल रहा है।बृजमोहन अग्रवाल ने
इस अवसर पर अधिकारियों को राजधानी के सभी 70 वार्डों में 70 और पूरे रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 200 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए, जिससे न केवल गरीबों को सस्ती दरों पर दवाएं मिलेंगी बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।
इस कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. मिथिलेश चौधरी, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के मैनेजर अनीस वोडिटेलवर, निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, पार्षद अमर गिदवानी, पार्षद अंबर अग्रवाल, पार्षद रवि सोनकर सहित विभागीय अधिकारी, मेडिकल स्टाफ और सैकड़ों स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

ब्रेकिंग
- कमल विहार एवं रावभाटा सहित लगभग 121 आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियां पोर्टल पर उपलब्ध
- उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के पोस्टर का किया विमोचन
- केबिनेट बैठक आज 08 जुलाई को
- मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मनाया जाएगा “दीदी के गोठ” का वार्षिकोत्सव
- मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की







