
हैदराबाद: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, “आज तेलंगाना क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस वर्ष EPFO के माध्यम से 8.25% ब्याज दिया गया। इससे 8 करोड़ से अधिक श्रमिकों को लाभ होगा। EPFO में बहुत सारे सुधार हो रहे हैं. अगर किसी कर्मचारी को अपना नाम सही करना है, तो उसे प्रतिष्ठान, नियोक्ता या EPFO कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है, वो आसानी से घर बैठकर इसे ठीक कर सकेंगे.फंड ट्रांसफर, क्लेम ट्रांसफर जैसे कार्यों को और आसानी से करने के लिए काम किया जा रहा है.”







