रायपुर:गुजराती उ मा शाला के ज्ञानोदय भवन में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को ससम्मान विदाई दी गई।
*इस अवसर पर कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को विभिन्न सम्मानों से मुख्य अतिथि द्वारा नवाज़ा गया जिसमें बेस्ट सीनियर (He & She), मिस & मिस्टर फेयरवेल, मिस & मिस्टर परफेक्ट, मिस & मिस्टर इवनिंग आदि शामिल थे।
*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रबन्ध समिति गुजराती शिक्षण संघ रायपुर के कोषाध्यक्ष जयन्त भाई टांक ने पुरुस्कार वितरण किया और अपने शुभकामना उदबोधन में शाला से प्राप्त संस्कार और शिक्षा के माध्यम से अपनी बहुमुखी प्रतिभाओं से देश के श्रेष्ठ नागरिक बनकर संस्था, शाला एवँ अपने माता पिता को गौरवान्वित करने का आव्हान किया।
*कार्यक्रम के अन्त मे प्रबन्ध समिति उपाध्यक्ष अशोक भाई पटेल ने संस्था एवँ शाला परिवार की ओर से विद्यार्थियों को आगामी 12वी बोर्ड परीक्षाओं की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को कठिनाइयों को अपने जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा (part of life) मानकर कर ठोस मानसिकता के साथ बहादुरी के साथ सामना करने की सलाह दी।
*प्राचार्य अनीस मेमन ने कहा कि जब विपरीत स्थितियों का सामना करना ही है तो परेशान होकर नही, साहस से जीवन प्रबंधन करें। सबके सुखद भविष्य की कामना करते हुए कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित विदाई समारोह की प्रशंसा की।कार्यक्रम में जूनियर्स और सीनियर्स ने परीक्षा के तनाव से मुक्त होकर कार्यक्रम का लुत्फ उठाया।विदाई समारोह में हिन्दी माध्यम प्राचार्य अनीस मेमन, अंग्रेजी माध्यम के प्राचार्य डॉ शैलेष शर्मा, प्राथमिक विभाग प्रभारी योगिता टांक, उपप्राचार्य प्रवीण गनोदवाले, कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता वन्दना संघवी, वरिष्ठ शिक्षक कमलेश रूपारेलिया, नरेन्द्र ताड़गे, रजिस्ट्रार अशोक जाचक, प्रशासक नरेश रजक आदि उपस्थित थे।








