दिल्ली:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ-2025, प्रयागराज के आयोजन को सफल बनाने में पूरी प्रतिबद्धता एवं समर्पण के साथ जुटे स्वच्छताकर्मियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सम्मान तथा स्वच्छ कुम्भकोष व आयुष्मान योजना के आच्छादन प्रमाण-पत्र वितरित किया।
मुख्यमंत्री ने आयोजित कार्यक्रम में कहा एकता के महाकुम्भ ने आस्था से आर्थिकी का नया संदेश दुनिया को दिया है।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा के अनुरूप महाकुम्भ के आयोजन को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा प्रदान करने में सहायक सभी स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन!
मुख्यमंत्री ने आज प्रयागराज में स्वच्छता कर्मियों के साथ सहभोज कार्यक्रम में सहभाग किया।स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित महाकुम्भ-2025 हमारे स्वच्छता दूतों की अविराम श्रम साधना एवं प्रतिबद्धता का जीवंत प्रतीक है।उन्होंने कहा दिव्य और भव्य महाकुम्भ की संकल्पना को साकार करने में सहभागी सभी कर्तव्यनिष्ठ स्वच्छता कर्मियों का हार्दिक अभिनंदन!







