रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नगरीय निकाय चुनाव में प्रचंड जीत पर कहा अमित शाह जी, आपकी बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। मुख्यमंत्री ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं आपके कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार ने मात्र सवा साल के अंदर ही ‘मोदी गारंटी’ के सभी वादों को पूरा कर प्रदेश में लोकतंत्र के प्रति अटूट विश्वास की बहाली की है। आपके नेतृत्व में भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी और भारत का लोकतंत्र मजबूत हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में आपके नेतृत्व में ही छत्तीसगढ़ लोकतंत्र के समक्ष पैदा किए गए नक्सल चुनौतियों को समाप्त करने की ओर अग्रसर है।नगरीय निकाय चुनाव का यह जनादेश वास्तव में उसी सुदृढ़ हुए लोकतंत्र और जनता के विश्वास की जीत है।

ब्रेकिंग
- जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) शासी परिषद की बैठक सम्पन्न
- अधिक वर्षा की स्थिति में किसान लेही पद्दति से धान की करें बुआई
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से खेती को मिली नई मजबूती
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वरिष्ठ सचिव समिति की बैठक संपन्न
- भूमि अभिलेख होंगे अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन, राजस्व सेवाओं में आएगी तेजी





