रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा जनता का अपार स्नेह और विश्वास – भाजपा की ऐतिहासिक विजय है।उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की जागरूक जनता ने निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाकर यह स्पष्ट कर दिया कि वह भाजपा के साथ थी, है और सदैव रहेगी। यह जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की नीतियों पर जनता की मुहर है।बृजमोहन अग्रवाल ने कहा विधानसभा और लोकसभा चुनावों के बाद, रायपुरवासियों ने नगर निगम चुनाव में फिर से एक नया कीर्तिमान कायम किया है।उन्होंने राजधानी में विजय आभार रैली कर जनता का दिल से धन्यवाद किया।इस ऐतिहासिक विजय के लिए सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नागरिकों का एक बार पुनः आभार।

ब्रेकिंग
- प्रधानमंत्री आशा योजना के अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों को बढ़ावा
- “मोर गांव मोर पानी“ अभियान बना जल संरक्षण की नई राह
- 33 हजार किसानों को मिली 113.47 करोड़ रुपए की अग्रिम सहायता
- 7.14 लाख से अधिक संग्राहकों को मिलेगा 162.32 करोड़ रुपए का प्रोत्साहन पारिश्रमिक
- क्रूड आयल के दाम घटे, पेट्रोल डीजल के दाम में कमी नही – कांग्रेस






