
रायपुर:. छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा विप्र भवन में कल 8 जनवरी को मेघावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।
कल 8 जनवरी को संध्या 5:00 बजे मेघावी छात्र सम्मान समारोह मुख्य अतिथि पुरंदर मिश्रा (विधायक रायपुर उत्तर )की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा। समारोह की अध्यक्षता अनुज शर्मा, पद्मश्री (विधायक धरसीवा )करेंगे। सुशांत शुक्ला (विधायक बेलतरा) विशिष्ट अतिथि होंगे।
यह जानकारी देते हुए विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी ने बताया कि कोरोना काल के समय समाज के वरिष्ठ सदस्य एवं तत्कालीन मंत्री रविंद्र चौबे की प्रेरणा से ब्राह्मण समाज के लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया था।कोरोना काल में ही समाज के मेघावी विद्यार्थियों को अध्ययन -अध्यापन में सहयोग के लिए छात्रवृत्ति प्रदान करने का विचार समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा रखा गया। जिसके लिए उदार दानदाताओं ने राशि उपलब्ध की।नरेन्द्र तिवारी ने कहा समाज के भविष्य को उज्जवल बनाने की दृष्टि से विगत वर्ष लगभग 50 बच्चों को पांच लाख की छात्रवृत्ति राशि वितरित की गई थी। लगातार तीसरे वर्ष भी लगभग 5 लाख की राशि 50 से 60 मेघावी विद्यार्थीयों को प्रदान किया जाएगा ।समारोह में छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेंगे।






