
रायपुर: .पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय द्वारा 10 व 11 जनवरी को इंटर कॉलेज सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है ।
यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ.मेघेश तिवारी ने बताया कि 10 जनवरी से आयोजित इंटर कॉलेज सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में मेजबान विप्र कॉलेज सहित पंडित रविशंकर शुक्ला महाविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय की टीमें हिस्सा लेगी।प्रतियोगिता के आधार पर रविवि टीम का गठन किया जाएगा। जो
अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में रविवि का प्रतिनिधित्व करेगी।








