रायपुर:लोकसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा शिक्षा का उद्देश्य केवल पढ़े-लिखे लोग तैयार करना नहीं है, बल्कि संस्कारवान नागरिक भी बनाना है। संस्कार ही व्यक्ति को सच्चे अर्थों में महान बनाते हैं। हमें ऐसे युवा तैयार करने हैं जो देश, समाज और परिवार के प्रति समर्पित रहें। यह कार्य भारत सेवा आश्रम बहुत अच्छे तरह से कर रहा है।
सांसद बृजमोहन अग्रवाल भारत सेवा आश्रम संघ के प्रणमानंद अकादमी के 27वें वार्षिक महोत्सव ‘अस्तित्व’ में राज्यपाल रमेन डेका के साथ सम्मिलित हुए।









