रायपुर:भारतीय जूडो महासंघ के तत्वाधान में दिल्ली जूडो संघ द्वारा राष्ट्रीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन के. डी. जाधव इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में 04 से 06 जनवरी 2025 तक किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता से ही आगामी 38 वे राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड हेतु जूडो खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे।
छ ग प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी और महासचिव एस आर सोनी की ओर से जिला जूडो संघ रायपुर के अध्यक्ष अनीस मेमन ने उपरोक्त जानकारी देते हुए आगे बताया कि उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ की टीम हेतु चयन स्पर्धा का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को अनलिमिटेड जुडो अकैडमी, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई में किया गया।चयन स्पर्धा में भाग लेने के लिए छ ग प्रदेश के दुर्ग, रायपुर, बलोदा बाजार भाटापारा, बिलासपुर, कोडागांव, रायगढ़ जिले के अलावा एवं बीएसपी जूडो क्लब के लगभग 98 जूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया।
चयन स्पर्धा में चुनी गई प्रदेश की जूडो टीम*
*बालक वर्ग*
—————–
1.घनश्याम निर्मलकर -60 kg
2. वरुण लहरे -66 kg
3. प्रियांशु नेताम -73kg
4. राहुल कुमार -81kg
5. भूपेंद्र नेताम -90kg
6. अनमोल सिंह -100kg
7. सुधीर चौहान +100 kg
*बालिका वर्ग*
——————–
1. चांदनी यादव, -48kg
2. रंजीता कोराम -52kg
3. तनु रानी साहू, -57kg
4. दिव्या कुमारी, -63kg
5. नंदिनी सिंह, -70kg
6. साधना जायसवाल, -78kh
7. स्नेहा नियोगी, +78kg
प्रदेश पदाधिकारीयो ने बताया कि विगत राष्ट्रीय खेल हेतु प्रदेश के दो बालक एवं दो बालिका खिलाड़ियों का चयन हो पाया था इस बार की टीम ने काफी मेहनत किया है और ऐसा हमें विश्वास है कि इस बार चार बालक एवं चार बालिकाओं का चयन राष्ट्रीय खेल हेतु हो सकेगा।










