रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2023 में हुए सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के कंधे पर छत्तीसगढ़ के विकास की महती जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उम्मीद जताई कि राज्य सेवा परीक्षा में चयनित युवा शासकीय सेवा में आकर पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने चयनित युवाओं को पूरी तन्मयता से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने की अपील की है।

ब्रेकिंग
- पीएम आवास योजना शहरी. छत्तीसगढ़ की आवास नीति को मिला राष्ट्रीय सम्मान
- सिंगापुर SING फोरम 2026 : छत्तीसगढ़ मेंं बनेगा रेडी डेटा कैंपस सेंटर, ₹43,250 करोड़ का होगा निवेश
- नक्सल हिंसा के दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर बढ़ रहा बस्तर
- बस्तर में 3,800 से अधिक दिव्यांगजनों के पुनर्वास का महाअभियान
- ’दरभा के कोलेंग तक श्मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा योजना का सफल एक वर्ष









