रायपुर:गुरूकुल खेल मैदान गौरेला में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आज भव्य शुभारंभ हुआ। इस शालेय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों सभांग बस्तर, दुर्ग, रायपुर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग के स्कूली खिलाड़ियों के मध्य जिमनास्टिक, ताइक्वांडो और क्रिकेट की स्पर्धाएं 14 से 17 अक्टूबर तक होंगी। प्रतियोगिता में 505 खिलाड़ी एवं कोच भाग ले रहे हैं। जिमनास्टिक की स्पर्धा में 14, 17 एवम 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका, ताइक्वांडो में 14, 17 एवम 19 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाएं और क्रिकेट में 14 वर्ष के बालक हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने और प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

ब्रेकिंग
- लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश
- मुख्यमंत्री ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
- स्थानीय राखियों की खरीद से महिला उद्यमिता को मिला संबल
- केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा – आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी
- अनादर मृत्यु से बढ़कर होता है:डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ








