रायपुर:जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लैलूंगा में कर्मा महोत्सव में भाग लेने पहुंचे तो उनकी अगवानी के लिए करमा नृत्य करने वाले कलाकारों का दल अपनी प्रस्तुति कर रहा था। मांदर की थाप पर सुंदर लोकगीत गाये जा रहे थे। लोक संस्कृति में रचे-बसे मुख्यमंत्री इसका आकर्षण नहीं छोड़ सके। उन्होंने मांदर थाम लिया और मांदर की थाप पर झूमते हुए आगे बढ़े। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी मांदर थामा। करमा पर्व जनजातीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह प्रकृति के प्रति जनजातियों के गहरे प्रेम को दिखाता है। लोकगीतों पर उत्साह से पैर थिरकते हैं मांदर की थाप से नर्तकों की ऊर्जा और भी बढ़ जाती है।

ब्रेकिंग
- लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश
- मुख्यमंत्री ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
- स्थानीय राखियों की खरीद से महिला उद्यमिता को मिला संबल
- केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा – आपका सम्मान, सुरक्षा और खुशहाली मेरी जिम्मेदारी
- अनादर मृत्यु से बढ़कर होता है:डॉ. स्वामी इन्दुभवानन्द तीर्थ








