
दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा राहुल गांधी ने कहा था कि हलुआ सेरेमनी में एसटी-एससी OBC कैटेगरी के लोग नहीं थे। शायद राहुल गांधी को राज्य वित्त मंत्री नहीं दिखे जो OBC हैं।वैसे लंबे समय तक कांग्रेस की सरकार और उनका परिवार खाता रहा ‘हलुआ’ और जनता फाँकतीं रही ‘बलुआ’ (Sand)।उन्होंने कहा OBC पर काका कालेलकर कमेटी की रिपोर्ट आने के बावजूद 1955 से लेकर 1977 तक और 1980 से लेकर अगले 10 साल तक कांग्रेस सत्ता में थी। कांग्रेस खाती रही “हलुआ” और OBC खाता रहा “बलुआ” दोनों बार समिति की रिपोर्ट मिलने के बावजूद ओबीसी समुदाय के लिए कुछ नहीं किया गया।जब मोदी सरकार बनी तो ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा मिला।हिन्दू धर्म पर अधिक ध्यान देने के चक्कर में वो चक्र व्यूह को पद्म व्यूह कह रहे हैं उन्हें पता नहीं है प्राचीन भारतीय युद्ध कौशल में ये 36 प्रकार के व्यूहों का वर्णन तो अकेले महाभारत में है। और फिर भी उन्होंने पद्म व्यूह का ही नाम लिया उनको भारतीय जनता पार्टी और कमल के ऊपर आपत्ति नज़र आती है तो वो यह जान लें कि धन की देवी लक्ष्मी और ज्ञान की देवी सरस्वती कमल पर ही विराजती हैं। ऐसे में कमल खिला रहेगा तो देश में समृद्धि बनी रहेगी।
।








