बेमेतरा:सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने पेरिस ओलंपिक-2024 में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा (मिक्स्ड टीम) में कांस्य पदक जीतने पर देश के प्रख्यात शूटर सरबजोत सिंह एवं मनु भाकर को हार्दिक बधाई देते हुए स्वर्णिम भविष्य हेतु मंगलकामनाएं की।
सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा आप दोनों की इस उपलब्धि से समूचा राष्ट्र गौरान्वित हुआ है।उन्होंने कामना की है कि विजय का यह क्रम ऐसे ही जारी रहे।











