दिल्ली:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की विभिन्न नई रेल परियोजनाओं पर चर्चा की। रेल भवन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए रेल नेटवर्क के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान राज्य की चार प्रमुख रेल परियोजनाओं धर्मजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई लाइन परियोजना, अंबिकापुर-बरवाडीह नई लाइन परियोजना, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा नई रेल लाइन परियोजना और रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन परियोजना को जल्द शुरू करने का आग्रह किया।

ब्रेकिंग
- कलाकारों और साहित्यकारों के प्रति संवेदनशीलता का परिचायक है मासिक पेंशन बढ़ाने का निर्णय: मुख्यमंत्री
- सफल नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्री ने की, सुरक्षा बलों के साहस की सराहना
- यह माओवाद पर निर्णायक प्रहार है- मुख्यमंत्री
- राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हम सब एकजुट : मुख्यमंत्री
- 10 वीं की परीक्षा में स्कूल को मिली 100 फीसदी सफलता, 51 छात्र-छात्राओं ने दी थी परीक्षा, 11 बच्चों की प्राविण्य सूची में से 8 बेटियाँ