रायपुर: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट देकर, रायपुर को देश के शीर्ष 10 लोकसभा क्षेत्र में शामिल करने में रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का अतुलनीय योगदान रहा है।

आज बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में विधायक मोतीलाल साहू के साथ ‘मतदाता अभिनंदन समारोह’ के जरिए मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर आभार जताया।






