कोंडागांव:आम जनता की समस्याओं का समाधान करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए केशकाल विकासखंड के ग्राम धनोरा में शनिवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए।
आयोजित शिविर में सुगमता के लिए विभाग वार स्टाल लगाए गए थे, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार के परेशानियों का सामना न करना पड़े। साथ ही विभागों द्वारा सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताते हुए उन योजनाओं का लाभ कैसे ले सकते हैं इसकी विस्तृत जानकारी दी गई।









