रायपुर:


पुलिस लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती है। रायगढ़ जिले के थाना कापू अंतर्गत पहाड़ और जंगल के बीच बसा है ग्राम पारेमेर घुटरूपारा। इस गांव में बरसात के दिनों में चार पहिया वाहन का पहुंचना मुश्किल है।
प परिवार के लोगों ने सुष्मिता 28 साल को अस्पताल तक पहुंचाने डायल 112 को मदद के लिए काल किया गया। डायल 112 ड्यूटी में तैनात आरक्षक विपिन किशोर खलखो और ईआरवी वाहन चालक छोटू दास तुरंत रवाना हुए। महिला का घर नाला, पहाड़ी के उस पार और वाहन आवागमन के लिए रास्ता नहीं होने से आरक्षक प्रबल किशोर और वाहन चालक छोटू दास पैदल ही महिला के घर पहुंचे।









