रायपुर: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा प्रभु श्री राम एवं जनता जनार्दन की कृपा से लोकसभा चुनाव में रायपुर ने देश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसमे भाटापारा की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभ चिंतकों का विशेष योगदान रहा।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा आज भाटापारा में मतदाता अभिनंदन एवं आभार सम्मेलन कर सम्मानित क्षेत्र वासियों और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों का आभार व्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा समेत वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।इस अवसर पर उन्होंने कृषि महाविद्यालय में ‘एक पेड़ मां का नाम’ भी लगाया।










