बिलासपुर:सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सेंदरी (कोनी) स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय में नवनिर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण किया।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा यह छात्रावास भवन विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएँ प्रदान करेगा, जिससे उनके शैक्षिक और व्यक्तित्व विकास में सहयोग मिलेगा। आवासीय विद्यालय होने के कारण विद्यार्थियों का समय आने-जाने में बर्बाद नहीं होगा और वे अधिक समय पढ़ाई और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में लगा सकेंगे।











